copyright

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव,निकाली गई भव्य शोभायात्रा

 





बिलासपुर.समग्र ब्राम्हण समाज एवं परशु सेना के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विप्र समाज के द्वारा दयालबंद स्थित शीतला माता मंदिर से शाम 4.30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई उसके बाद पं.देवकीनंदन दीक्षित अमरकंटक के शांतिकुटी आश्रम से पधारे आचार्य श्री रामभूषण महराज के आशीर्वचनों से समाज कृतार्थ हुआ।




प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के अवसर पर समग्र ब्राम्हण समाज एवं परशु सेना द्वारा भगवान का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.जिसमें सर्वप्रथम बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई.इस दौरान शोभायात्रा मार्ग को झंडा,तोरन तथा स्वागत द्वार से सजया गया था ।शोभायात्रा शीतला माता मंदिर दयालबंद से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों गांधी चौक,जूना बिलासपुर,गोल बाज़ार,सदर बाज़ार सिम्स चौक होते हुए पं.देवकीनंदन दीक्षित स्कूल प्रांगण में धर्मसभा के रूप में तब्दील हुआ जहां आचार्य रामभूषण महराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। इस दौरान श्री रामभूषण महारज ने कहा भगवान श्री परशुराम त्याग और तपस्या के बल पर मौजूद है,समाज को हमेशा की तरह राष्ट्र निर्माण तथा जीवन की आचरण संहिता के पालन में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। आगे उन्होंने कहा कि कर्म हमारी छाया है जो हमारे साथ चलती है और अंत में उसका प्रतिफल हमें अवश्य मिलता है,आप सभी सदा संगठित रहें तथा राष्ट्र एवं धर्म के लिए सदैव समर्पित रहें।धर्म सभा के बाद आयोजन समिति द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था जिसका समाज के लोग देर रात तक आनंद लेते रहे.अंत में महाप्रसाद के रूप में आयोजित समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसको समाज के लोगों ने ग्रहण किया।इससे पूर्व शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों जिसमें दयालबंद में जेके ग्रुप,हिंदु पंजाबी सनातन संस्था,गांधी चौक में पूज्य सिंधी पंचायत,जूना बिलासपुर में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव, खारंग परिक्षेत्र सरयूपारीण ब्राम्हण,हटरी चौक में पाठक परिवार, समग्र ब्राम्हण एकता मंच,सिटी कोतवाली में महाराष्ट्र मंडल,त्रिलोक श्रीवास धर्म जागृति मंच,विश्व हिंदु परिषद,वंदे मातरम संस्था,बजरंग दल,गोल बाजार में उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं भाजपा,करोना चौक में दाऊदी बोहरा समाज,आदर्श युवा मंच,नवयुवक कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज,सदर बाजार में साराफा एसोसिएशन,श्री वेंकटेश मंदिर,सिम्स चौक में सर्व ब्राम्हण समाज, देवकीनंदन चौक में राजपूत क्षत्रिय समाज,सदर बाजार में अन्य संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक श्री सुशांत शुक्ला,बंशीलाल गौरहा बी.के.पाण्डेय,प्रदीप शुक्ला,चंद्र प्रकाश बाजपेयी,अरविंद दीक्षित,प्रभात मिश्रा,कमल तिवारी,गौरव तिवारी,जय श्री शुक्ला,विवेक बाजपेयी,प्रवीण झा,राजेश त्रिवेदी,हर्षिता पाण्डेय,गोपाल तिवारी,सुदेश दुबे साथी,राजेश त्रिवेदी,शिवा मिश्रा,विनय शर्मा,राजकुमार तिवारी,सुशांत शुक्ला,आशुतोष तिवारी,आदर्श दुबे,अंशुमान शर्मा, प्रणव शर्मा,

मनीष शर्मा,अमित शुक्ला,विवेक दुबे,ॠषभ चतुर्वेदी,महर्षि वाजपेयी,चुट्टू अवस्थी,जितेंद्र चौबे अपूर्व तिवारी,गौरव तिवारी,

रिंकू त्रिपाठी,मिंकू त्रिपाठी,आदित्य दीक्षित,आलोक त्रिवेदी लक्ष्मीकाँत दीक्षित,मनोहर लाल मिश्र,राजेश पान्डेय,सुरेन्द्र तिवारी,अनुग्रह मिश्रा,शाश्वत तिवारी,सुनील बाजपेयी,सिद्धार्थ पाण्डेय, ऋषि तिवारी, भावेश दुबे, प्रतिक तिवारी, संदीप तिवारी, करण पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, विवेक शास्त्री, संतोष अवस्थी, वैभव अवस्थी,प्राजल तिवारी,सिद्धांत दुबे,दिनेश त्रिपाठी, विभा गौरहा,सीमा पाण्डेय,शिल्पी तिवारी,श्रद्वा तिवारी,अल्का तिवारी,प्रभा तिवारी,मान्या तिवारी,अरूणा दीक्षित,वँदना मिश्रा 

सँगीता तिवारी,आरती दुबे,अनीश तिवारी,चारु शर्मा,सुधा शर्मा, आरती दूबे,अन्नी शुक्ला, प्रतिमा शर्मा, अरुणा दीक्षित, तृप्ति बाजपेई, शिल्पी तिवारी,ऊषा किरण बाजपेई,पूनम शुक्ला,सीमा पांडेय शामिल रहे।


पंजाब बैंड,उज्जैन का डमरू दल और झांकियां रही आकर्षण का केंद्र


शोभायात्रा में इस बार विशेष रूप से पंजाब का बैंड शामिल,उज्जैन से डमरू दल, मुंबई का कार्निवाल शामिल हुआ,जिससे यात्रा मार्ग में एक अलग उमंग और उत्साह था। इसके अलावा शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी,मसाने की होली जिसमें शंकर जी के होली खेलते हुए दृश्य, श्री अयोध्या की श्री राम झांकी,राधा-कृष्ण ,हनुमान जी और माँ काली की सजीव झांकियां आकर्षण का विशेष केंद्र रहें इसके अलावा शोभायात्रा में इस बार नागा अखाड़ा के साधुओं का दल भी शामिल था। जिससे शोभायत्रा की गरिमा और शोभा बढ़ी। इसके अलावा प्रदेश की पारंपरिक लोकनृत्य पंथी, कर्मा एवं गेड़ी के साथ अन्य प्रदेशों से आए पारंपरिक नर्तक दलों ने शोभायत्रा का नेतृत्व किया।


महाआरती


चांपा सेवा संस्थान के राजपुरोहित पदमेश शर्मा और आचार्य सृजन शर्मा एवं समूह द्वारा भगवान परशुराम जी की महाआरती की गई।


समाज के विभूति हुए सम्मानित 


पं.देवकीनंदन दीक्षित स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के विभूतियों का सम्मान किया गय जिनमें प्रमुख रूप से एसईसीएल सीएमडी श्री प्रेम सागर मिश्रा, अटल बिहारी विवि के कुलपति श्री 

एडीएन वाजपेयी,आईजी श्री संजीव शुक्ला,श्रीमती मृणमयी शुक्ला तिवारी,श्रीधर गौरहा, रोशनी शर्मा,डाॅ. गीता तिवारी,शिक्षा शर्मा,गरिमा तिवारी,रश्मि शर्मा,मणिशंकर दुबे,संजीव तिवारी,निलेश पाण्डेय,डाॅ.तरूणधर पाण्डेय,पंकज कुमार शुक्ला,

रश्मि शर्मा,स्वर्णिम शुक्ला,सुनीलदत्त मिश्रा,



अन्य विभूतियों का सम्मान किया गया। 


जय-जय परशुराम के जयकारे से गुंजयमान होता रहा आसमान


शोभायात्रा के दौरान विप्रजन अपने अराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के जयकारा लगाते रहें जिससे आसमान जय-जय परशुराम के नाम से गुंजयमान होता रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.