copyright

CG Breaking : कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को कारण बताओ नोटिस हुआ जारी, राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में की थी ये हरकत

राहुल गांधी की न्याय यात्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ में हैं। वे जहाँ मणिपुर से मुंबई की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में निकले हैं तो वही फिलहाल उनकी यह यात्रा छत्तीसगढ़ में रायगढ़ से रामानुजगंज-बलरामपुर मार्ग पर हैं। वे जगह-जगह पर आम सभाएं कर रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं और कार्यकर्ताओं में जान फूंक रहे हैं। जाहिर हैं राहुल गांधी जैसे शीर्ष नेता को अपने बीच पाकर हर कोई उनसे मिलने को उत्सुक हैं। इसी लालसा में उत्साहित कार्यकर्ता अपनी हदों को भी पार कर रहे हैं और उनके सुरक्षाकर्मियों से भी उलझ रहे हैं।

ताजा मामला रायगढ़ के रेंगलपाली का हैं जहां रायगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक और दिग्गज नेता प्रकाश नायक को सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों और जवानों से हुज्जतबाजी महंगी पड़ गई। उनकी इस हरकत से नाराज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया हैं। नोटिस पर उनसे तीन दिन के भीतर जवाब माँगा गया हैं। पूर्व विधायक जैसे बड़े नेता को जारी नोटिस के बाद जिला संगठन में हड़कंप मचा हुआ हैं। यहाँ पूरी घटना खुद राहुल गांधी, सचिन पायलट और भूपेश बघेल जैसे बड़े नेताओं के बीच घटित हुई लिहाजा इस पर फ़ौरन संज्ञान लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.