छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए विष्णुदेव साय, अरुण साव, ओपी चौधरी, डॉ. रमन सिंह, गोमती साय और रेणुका सिंह के नाम पर चर्चा तेज है। इस बीच भरतपुर सोनहत में विधायक रेणुका सिंह को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर पूजा-पाठ के साथ कार्यकर्ताओं ने यज्ञ शुरू कर दिया है. हालांकि यह आलाकमान तय करेगा की छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा
3दिसंबर को घोषित हुए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने 54 सीटों के प्रदेश की सत्ता में वापसी की है. इसमें
महिलाओं के वोट की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए महिला मुख्यमंत्री को लेकर जोरो पर चर्चा है