बिलासपुर में जगह-जगह मनाया गया सुशासन दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हुए अनेक कार्यक्रम
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

बिलासपुर में जगह-जगह मनाया गया सुशासन दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हुए अनेक कार्यक्रम

बिलासपुर.भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में जिले की सभी नगरीय निकायों, जनपदों एवं ग्राम पंचायतों में मनाई गई। सप्ताहव्यापी स्वच्छता अभियान का भी आज सुशासन दिवस पर शुरू हुआ। 

जिले में आज सुशासन दिवस पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में अटल चौक में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलन पश्चात् उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा ग्राम तथा ग्राम पंचायत में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया गया। गावों की तरह शहरों में भी सुशासन दिवस मनाया गया। निगम क्षेत्रों में अटल जी की कविता पाठ का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसी क्रम में ग्राम और ग्राम पंचायतों में आज से आगामी एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। 

  जिला पंचायत सभाकक्ष में भी सुशासन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छांयाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। कार्यक्रम में सभी ने सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्री अंकित गौराहा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गौरी बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9