प्रभु राम के लिए 750 किमी पैदल चलेंगे छत्तीसगढ़ के भक्त, पढ़ें भक्ति और श्रद्धा की अनोखी मिसाल
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

प्रभु राम के लिए 750 किमी पैदल चलेंगे छत्तीसगढ़ के भक्त, पढ़ें भक्ति और श्रद्धा की अनोखी मिसाल

 



भगवान रामजी की नगरी अयोध्या देशभर के लोगों और विशेषकर सनातन प्रेमियों के लिए महान आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर के गर्भ गृह की प्राण-प्रतिष्ठा और मंदिर के अभिषेक के लिए सोमवार, 22 जनवरी 2024 की तारीख तय की गई है. वहीं 24 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई जाने-माने लोग शामिल होंगे. वहीं प्रधानमंत्री के हाथों रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. फिलहाल मंदिर का कार्य और तैयारी जोरों पर है.


अब भक्त भी श्रद्धा भाव से प्रभु राम के दर्शन के लिए निकल 

पड़े हैं. ऐसे ही छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में खरोरा के पास दतान, सर्रा गांव के रहने वाले मनोज साहू और नारायण वैष्णव अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने और प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए पैदल ही यात्रा पर निकल पड़े हैं। सनातन धर्म की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए यह भक्त पैदल यात्रा पर अयोध्या के लिए निकले हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9