कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को तोखन साहू ने दी शुभकामनाएं
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को तोखन साहू ने दी शुभकामनाएं

 




नई दिल्ली, 29 जुलाई, 2026. केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने वीडियो कॉल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली भारोत्तोलक सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की महिला 53 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।



वीडियो संवाद के दौरान श्री साहू ने ज्ञानेश्वरी यादव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि ज्ञानेश्वरी ने प्रतियोगिता में 199 किलोग्राम (88 किलोग्राम स्नैच एवं 111 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया, जो उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिचायक है।





 तोखन साहू ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता देशभर के युवाओं, विशेषकर छत्तीसगढ़ की बेटियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए अनेक पदक जीतेंगी और देश का मान-सम्मान निरंतर बढ़ाती रहेंगी।


इस अवसर पर सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने श्री साहू द्वारा दिए गए प्रोत्साहन और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का उत्साहवर्धन उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा देश के लिए अधिक से अधिक उपलब्धियाँ हासिल करने की प्रेरणा देता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9