जीवन संस्कार सेवा समिति द्वारा “इंकलाब युवा संसद 2026” का भव्य शुभारंभ, युवाओं में दिखा उत्साह और नेतृत्व का जज्बा
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

जीवन संस्कार सेवा समिति द्वारा “इंकलाब युवा संसद 2026” का भव्य शुभारंभ, युवाओं में दिखा उत्साह और नेतृत्व का जज्बा

 




बिलासपुर। युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जीवन संस्कार सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय “इंकलाब युवा संसद 2026” का भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी वातावरण में किया गया, जिसमें युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।






इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी. के. सारस्वत उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने, विचारों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंच युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता को निखारने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में भारत सरकार के “माई भारत” के सहायक निदेशक श्री रमन पटेल, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशक डॉ. अभिषेक कुमार फाटक एवं अचीवर्स पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अंकिता जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।


उद्घाटन सत्र के दौरान दीप प्रज्वलन एवं स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात सभी समितियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा एवं अनुशासन के साथ अपने-अपने सत्र प्रारंभ किए। प्रतिभागियों ने संसदीय प्रक्रिया, वाद-विवाद एवं नीतिगत चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। पूरे परिसर में युवा जोश, अनुशासन एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का वातावरण देखने को मिला।


इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों—मोहनीश, अमीषा, प्रवीण, शुभम ,विराज श्री एवं आयुष—का विशेष योगदान रहा। उनकी मेहनत, समर्पण एवं सूक्ष्म प्रबंधन के चलते उद्घाटन समारोह अत्यंत सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के सत्रों के उपरांत प्रतिभागियों के लिए एक आकर्षक “बॉलीवुड नाइट” का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। इस आयोजन ने प्रतिभागियों को मनोरंजन के साथ-साथ आपसी संवाद एवं जुड़ाव का अवसर भी प्रदान किया।


“इंकलाब युवा संसद 2026” न केवल युवाओं को अपनी बात रखने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रीय चेतना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9