copyright

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुंगेली में महापुरुषों की प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

 



मुंगेली, छत्तीसगढ़. आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद  तोखन साहू ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के साथ मुंगेली जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण किया तथा ₹152 करोड़ की लागत से पूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण एवं ₹201 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।







कार्यक्रम के दौरान मुंगेली के स्टेडियम मोड़ पर भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त, सेवा एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति भक्त माता कर्मा जी की प्रतिमा, कलेक्टोरेट परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा, पड़ाव चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा तथा दाऊपारा चौक में सत्य, समता एवं मानवता के महान संदेशवाहक बाबा गुरु घासीदास जी की प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।


मंत्री  तोखन साहू ने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्श समाज को सेवा, समर्पण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान एवं मानव कल्याण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि मुंगेली की पावन धरती पर स्थापित ये प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को संस्कार, शिक्षा, सामाजिक एकता एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर प्रेरित करती रहेंगी।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ प्रदेश के समग्र विकास, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।


मंत्री  साहू ने कहा कि ₹353 करोड़ की विकास परियोजनाएं क्षेत्र में आधारभूत संरचना, नागरिक सुविधाओं एवं जनकल्याण को नई गति प्रदान करेंगी तथा मुंगेली जिले के विकास को नई दिशा देंगी।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, माननीय कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन जी, माननीय मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी, माननीय बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी, माननीय बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला जी सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, समाज के गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9