राजनांदगांव. पुलिस ने सिगरेट चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. तीन अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. खास बात ये है कि ये सिर्फ सिगरेट की ही चोरी करते थे.
गोदाम से 11 लाख से ज्यादा के सिगरेट चोरी
शहर के रहने वाले राहुल तेजवानी ने 1 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि अनमोल परिसर स्थित उनके आरसीएम इंटरप्राइजेस और गोदाम से अज्ञात चोरों ने रात के समय ताला तोड़कर अलग अलग कंपनियों की सिगरेट के कार्टून चोरी कर लिए. चोरी गए माल की कुल कीमत लगभग 11 लाख 90 हजार रुपये बताई गई. थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की .गई.

.jpeg)
