आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने असम विधानसभा चुनाव से पूर्व बिजनी विधानसभा क्षेत्र के व्यापक दौरे के दौरान पार्टी संगठन को सशक्त बनाने एवं जनसंपर्क अभियान को गति देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।
इस क्रम में उन्होंने बिजनी विधानसभा स्थित भाजपा कार्यालय में बूथ अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति एवं बूथ स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर समर्पण भाव से कार्य करते हुए भाजपा की विजय सुनिश्चित करें।
इसके उपरांत साहू ने बिजनी विधानसभा क्षेत्र के थुरीबारी एवं रीबारी मंडलों के विभिन्न ग्रामों—बोरलाऊ, लाऊ एवं मकनागड़ी—में भाजपा प्रत्याशी श्री अरूप कुमार डे के समर्थन में सघन जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा भाजपा के पक्ष में समर्थन का आग्रह किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों का उत्साह, स्नेह एवं व्यापक समर्थन स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। ग्रामीणों ने विकास, सुशासन एवं स्थिर नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री साहू ने कहा कि जनता का यह विश्वास दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन को आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त होगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा पुनः सरकार बनाकर जनसेवा के कार्यों को नई गति देगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को और सुदृढ़ किया जाएगा।

.jpeg)
