6 माह से गायब बेटी को वापस लाने एसपी से मिले कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर गायब महिला को वापस लाकर परिजनों को सोपने दिए निर्देश
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

6 माह से गायब बेटी को वापस लाने एसपी से मिले कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर गायब महिला को वापस लाकर परिजनों को सोपने दिए निर्देश




 बिलासपुर, 7 अप्रैल बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ,राष्ट्रीय समन्वयक-AICC अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात आज सहयोगियों सहित बिलासपुर पुलिस अधीक्षक से भेंट कर 6 माह से गायब ग्राम कोरमी की बेटी को वापस लाने के लिए आवेदन दिए,


बिलासपुर, 7 अप्रैल  इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए गायब महिला के माता श्रीमती संतन बंदे एवं कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बताया कि ग्राम कोरमी पोस्ट हरदी कला विधानसभा बिल्हा निवासी श्रीमती संतन बंदे जो वृद्ध विधवा महिला है इनकी जवान बेटी जो शादीशुदा परित्यक्ता है, दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को दुर्गा जी देखने बिलासपुर आई थी.




बिलासपुर, 7 अप्रैल फिर वापस नहीं लौटी कहीं लापता हो गई है, बाद में इन्हें शामली उत्तर प्रदेश से आश्रम से फोन आया कि उनकी बेटी वही है वापस लाने के लिए महिला ने कई बार प्रशासन के आवेदन दिया, परंतु कार्रवाई नहीं हुई इसी दिशा में लापता महिला को वापस लाने एवं परिजनों को सोपने हेतु कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने आज सहयोगी सहित जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह से भेंट कर त्वरित कार्यवाही करने की मांग किया, इस अवसर पर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल रूप से टीम गठित कर लापता महिला को बरामद कर परिजनों के सौंपने के निर्देश थाना प्रभारी सिरगिट्टी को दिए हैंll*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9