सूपा बोले तो बोले चलनी भी क्या बोले जिसमें 36 छेद, कांग्रेस के गौ सत्याग्रह पर बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल का तंज
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

सूपा बोले तो बोले चलनी भी क्या बोले जिसमें 36 छेद, कांग्रेस के गौ सत्याग्रह पर बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल का तंज

 





Bilaspur. कांग्रेस का गौ सत्याग्रह महज दिखावा, सूपा बोले तो बोले चलनी भी क्या बोले जिसमें 36 छेद, खिसियाई बिल्ली खंबा नोचे की तर्ज पर कांग्रेस पार्टी के नेता गौ सत्याग्रह के नाम पर झूठी वाहवाही हासिल करने की जुगत में लगे हुए,

पूर्ववर्ती भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के घोटाले उन कांग्रेसी नेताओं को याद कर लेना चाहिए जो गौवंश के नाम पर पुरी की पूरी कांग्रेस सरकार और उनके नेताओं के द्वारा किया गया। 

नरवा,गरवा ,घुरव, बाड़ी, के नाम पर छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में हुआ घोटाला गौठानों के नाम पर सरकारी जमीनों पर चिड़िया बैठा किया कब्जा। 

गौठानों के नाम शासन और प्रशासन की योजना के अंतर्गत संचालन हेतु बड़ी-बड़ी राशि सरकारी पैसा आवंटित कर जमकर हुई बंदरबांट।

गौवंश,गौकाष्ठ, के नाम पर हजारों करोड़ रूपया खाकर डकार भी नहीं लिए। 

बिहार का चारा घोटाला और छत्तीसगढ़ का गोबर घोटाला हिंदुस्तान के साथ-साथ पड़ोसी देशों में भी चर्चित रहा करोड़ रूपए का गोबर पानी में बहा दिए यह कांग्रेस नेताओं का स्वयं का जवाब, अब यह लोग गौवंश की बात कर रहे हैं।

सरकार के संरक्षण में छत्तीसगढ़ से अन्य प्रदेशों में बड़े पैमाने परभेजे जा रहे थे मवेशी गौ तस्करी चरम सीमा पर फल फूल रही थी सरकार नेताओं के संरक्षण में तस्करी का व्यापार चल रहा था। 

 कांग्रेस सरकार मे गौठान योजना की स्थिति ऐसी रही मवेशियों के लिए ना पानी ना चारा योजना के नाम पर सिर्फ लुटमारी।

अब आज इन कांग्रेसियों को गौ माता की याद आ रही है उसे समय इनकी अंतरात्मा जग नहीं पाई जब गठानों में सैकड़ो गायों को ठुस ठुस कर भर दिया जाता था ,भूख और प्यास से एक साथ सैकड़ो गौ माता काल के गाल में समा जा रही थी, लेकिन सरकार के मुखिया की महती योजना के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत कोई भी कांग्रेसी जुटा नहीं पा रहे थे जो हुकुम मेरे आका की तर्ज पर कांग्रेस सरकार चल रही थी।

छत्तीसगढ़ किसान भाइयों की भारतीय जनता पार्टी सरकार गौ संवर्धन गौरक्षा हेतु सतत प्रयत्नशील रही है, गौतस्करी से लेकर गौमाता की रक्षा हेतु भारतीय जनता पार्टी हमेशा आगे आकर मोर्चा संभाला है, और हमेशा इस दिशा में प्रयत्नशील है, सड़कों एवं नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर बैठे मवेशियों के जमावड़े हेतु शासन प्रशासन के द्वारा गांव से शहर तक जन जागरण अभियान किया जाता है गौमाता को निजी डेयरी एवं उनके उचित स्थान पर रखने की अपील शासन प्रशासन द्वारा निरंतर जारी है

    


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9