शहीदों के सरताज धन धन श्री गुरु अर्जुन देव जी के पवन शहीदी पूरब बहुत ही श्रध्दा एवम प्यार से मनाया गया
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

शहीदों के सरताज धन धन श्री गुरु अर्जुन देव जी के पवन शहीदी पूरब बहुत ही श्रध्दा एवम प्यार से मनाया गया

 


.

Bilaspur. सिख समाज के सिरमौर शहीदों के सरताज धन धन श्री अर्जुन देव जी की पावन शहीदी पूरब पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दयालबंद में बहुत ही श्रध्दा एवम प्यार के साथ गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद मे मनाया गया।


श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहिदी पूरब को मुख रखकर गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद मे विशेष दीवान सजाया गया । जिसमें सुबह के विशेष दीवान में 10:00 बजे से 10:30 बजे तक साध संगत जी द्वारा कीर्तन किया । उपरांत 10:30 बजे से 11:30 बजे तक भाई साहब भाई प्रताप सिंह जी हुजुरी रागी जत्था दयालबंद बिलासपुर के द्वारा कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। उपरंत 11:30 से 12:00 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद के हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह जी बडला जी कथा एवम शब्द विचार रखे उपरंत 12:00 बजे से 1:30 बजे तक अमृतसर साहिब से इस शहीदी पूरब के लिए विशेष रूप से पधारे भाई कुलजीत सिंह जी नरेबी कीर्तन एवं शब्द विचार से समुह संगत को निहाल किया, उपरंत समुह साध संगत में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। 


गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर मे छबील सेवा (ठंडे सर्बत) की गयी। साथ पंजाबी सेवा समिति द्वारा गांधी चौक मे पंजाबी युवा समिति द्वारा करतार फ्यूल्स पेट्रोल पंप लिंगिंयाडीह बिलासपुर मे एवम समाज की अन्य अनेक संस्था द्वारा शहर के विभिन्न स्थान पर छबील (ठंडे शर्बत) की सेवा की ।


 सिखों के सिरमौर शहीदों के सरताज धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी के पावन प्रकाश पूरब को बहुत ही श्रद्धा एवं प्यार के साथ मनाया गया। इसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद के साथ समाज की सभी संस्थाओ पंजाबी युवा समिति पंजाबी सेवा समिति खालसा सेवा समिति स्त्री सत्संग श्री सुखमनी सर्कल आदर्श पंजाबी महिला संस्था अकाल पूरख की फौज पंथ प्रचार समिति आदि ने ने बढचढ सेवा मे हिस्सा लिया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9