copyright

वैद्यशाला में आयुर्वेद पद्धति से किया जा रहा हेयर ट्रीटमेंट, बालों से जुड़ी हर तरह के समस्याओं और रोगों का इलाज

 




बिलासपुर। नेहरू चौक स्थित वैद्यशाला में बालों से संबंधित संबंधित समस्याओं का आयुर्वेद पद्धति से निवारण और उपचार किया जा रहा है। इनमें बालों का झड़ना, टूटना, बालों का असमय सफेद होना, डेंड्रफ रूसी, खुजली, दाने, एलोपेशिया जिसमें बाल गुच्छों में टूटते हैं और सिर की त्वचा पर चकत्ते बन जाते हैं, स्कैल्प सोरायसिस आदि का प्रभावी उपचार करने की व्यवस्था है।


इसके तहत औषध (दवाइयों) से चिकित्सा के साथ पंचकर्म भी किया जाता है। संस्था के संचालक डॉ मनोज चौकसे ने बताया कि इसमें- शिरोधारा, तक्रधारा, शिरोबस्ति, जलौकावचरण( जोंक लगाना ), नस्य, लेप आदि शामिल है, जिससे शरीर के विषैले और हानिकारक तत्वों को निकालकर बालों को स्वस्थ किया जाता है। अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए 07752 412224 और मोबाइल 86028 11002 , 81098 63568 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.