सिंधी समाज द्वारा 50 से भी ज्यादा संगठनों को साथ लेकर बिलासपुर वाकेथान का हुआ सफल आयोजन,1500 से भी अधिक लोग सम्मिलित हुए एवं सभी ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

सिंधी समाज द्वारा 50 से भी ज्यादा संगठनों को साथ लेकर बिलासपुर वाकेथान का हुआ सफल आयोजन,1500 से भी अधिक लोग सम्मिलित हुए एवं सभी ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया

 



 




बिलासपुर. सिंधी समाज द्वारा सर्व समाज, विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों को साथ लेकर 18 फरवरी रविवार को सुबह 7:00 बजे से बिलासपुर वाकेथान-3 किमी. का आयोजन किया गया।

इस वाकेथान का उद्देश्य बिलासपुर की जनता को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित करने का था।

सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रूपचंद डोडवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि:-

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. ओम माखीजा, सी एम डी कॉलेज के चेयरपर्सन संजय दुबे तथा म्युनिसिपल कमिश्नर अमित कुमार जी उपस्थित रहे।



आए हुए अतिथियों का स्वागत कमल बजाज एवं अजय भीमनानी ने किया।

कार्यक्रम में मंच का संचालन नीरज जग्यासी ने किया तथा पूरे 3 किमी की वॉक के होस्ट रहे।

लगभग 1500 लोगों ने इस वाकेथान में भाग लिया

कार्यक्रम की शुरूआत जुम्बा सेशन से हुई जिसमें संगीत की धुन पर सभी ने सपरिवार जुम्बा किया, आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा योगा की स्ट्रेचिंग भी कराई गई,साथ ही साथ कैट द्वारा मैदान में निशुल्क रक्तचाप एवं मधुमेह जांच की व्यवस्था भी रखी गई थी।

डॉ ओम मखीजा ने अपने उद्बोधन में सभी को बताया कि कैसे स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से हम कई रोगों को अपने पास आने से रोकते हैं।

संजय दुबे जी ने इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित बिलासपुर की जनता को बधाइयां दी

म्युनिसिपल कमिश्नर अमित कुमार जी ने सभी से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु आह्वान किया तथा मैदान में उपस्थित 1500 से अधिक लोगों को एक साथ संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया कि आज से वह स्वस्थ जीवन शैली अपनाएंगे एवं अपने आसपास के लोगों को भी प्रोत्साहित करेंगे, इसके साथ अमित कुमार जी ने उपस्थित पूरी जनता से आने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प भी दिलवाया।संकल्प लेने के पश्चात उपस्थित सभी संगठनों ने स्वास्थ्य संबंधी संदेश गुब्बारों में लगाकर आसमान में छोड़े।

3 किलोमीटर की यह जागरूकता वाॅक सीएमडी कॉलेज से शुरू होकर तारबहार चौक, शिव टॉकीज चौक, पुराना बस स्टैंड तथा अग्रसेन चौक से होते हुए पुन: सीएमडी कॉलेज मैदान में पहुंची।

वापस पहुंचने के पश्चात सभी सहभागियों के लिए स्वस्थ अंकुरित स्वल्पाहार तथा फल की व्यवस्था रखी गई थी, जिसकी अगुआई विशाल पमनानी एवं सूरज हरियानी ने की।

लकी ड्रॉ द्वारा 11 सहभागियों को स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रोत्साहित करने वाले पुरस्कार दिए गए जैसे जीम ट्रेक सूट, स्पोर्ट्स शू, योगा मैट इत्यादि।

सभी द्वारा मिलकर बिलासपुर हेल्थ कम्युनिटी बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें कुछ महीनो के अंतराल में इस तरह के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रम किए जाते रहेंगे।


               

       

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9