copyright

इस रोड पर हैं दो पत्रकार कॉलोनी, कई आवासीय क्षेत्र, फिर भी यह हाल, टैक्स वसूला जा रहा लेकिन सड़क- नाली- बिजली खंभे नहीं

 





 

बिलासपुर। अशोक नगर से लगे ग्राम बिरकोना निगम में शामिल हुए 4 साल हो गए, पर हालत नहीं बदली, यहां कॉलोनियों, आवासों का निर्माण तेजी से हो रहा है, निगम ने टैक्स वसूली भी शुरू कर दी, पर सड़क नाली बिजली पानी सुविधा उपलब्ध कराने पर ध्यान नहीं है। 

यह सड़क अशोकनगर के रघु विहार के पीछे की है। यह कोनी के रामकृष्ण आश्रम के सामने निकलती है। सीधे जाने पर यह बिरकोना के मुख्य मार्ग से जुड़ जाती है। यहां कई कॉलोनियां और लोगों ने जमीन लेकर घर बनाए हैं। इसी रोड पर दो पत्रकार कॉलोनी भी हैं, लेकिन रोड बदहाल है। इन कॉलोनियों और आवासों को बाकायदा निगम से स्वीकृति भी दी गई है।



 लेकिन सड़क, नाली, बिजली खंभे की कोई व्यवस्था चार साल बाद भी नहीं हो पाई है। यहां के निवासी मदन सिंह, प्रह्लाद पटेल सहित अन्य ने बताया कि रात को इस सड़क पर आवागमन खतरनाक है। बरसात में कीचड़ के कारण आवागमन मुश्किल होता है और सूखे मौसम में धूल उड़ती है। सड़क ऊबड़- खाबड़ होने से वाहन चलाना मुश्किल है। निगम के ज़ोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा का कहना है कि निगम क्षेत्र में शामिल इलाकों में कुछ सड़कों को नगर निगम और कुछ को पीडब्लूडी को बनवाना है। बिरकोना- कोनी के बीच की इस सड़क के लिए 2 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.