copyright

CM Sai In Nalanda Parisar : राजधानी में बनेगा एक और नालंदा परिसर, सुशासन दिवस पर छात्रहित में सीएम साय का बड़ा ऐलान

 




प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही सीएम विष्णुदेव साय एक के बाद एक चौकाने वाले फैसले ले रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय ने आज एक और बड़ा ऐलान किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने ऐलान करते हुए कहा कि, राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर की तर्ज पर एक और नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा।


राजधानी में बनेगा एक और नालंदा परिसर

CM Sai In Nalanda Parisar : सीएम साय ने कहा कि, राजधानी में एक और नालंदा परिसर बनने से पीएससी, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा फायदा मिलेगा। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि, वर्तमान में राजधानी रायपुर NIT के पास मौजूद नालंदा परिसर की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। सीएम साय ने नए नालंदा परिसर बनाने की घोषणा छात्रों से चर्चा के दौरान की थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.