copyright

CG Cabinet : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों की शपथ आज, जानें किस संभाग से बनाए गए कितने मंत्री

 




रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कल यानि शुक्रवार को होगा। कल 9 विधायक मंत्रिमंडल के रूप में राजभवन में शपथ लेंगे, सीएम विष्णुदेव साय ने खुद यह जानकारी दी है।


बता दें कि इस बार मंत्रिमंडल में पूर्व मंत्री हरे अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, भैयालाल राजवाड़े, रेणुुका सिंह, लता उसेंडी का नाम नहीं हैं। धरमलाल कौशिक को भी मौका नहीं मिलेगा। वहीं सरगुजा संभाग से तीन विधायको के नाम हैं। जिसमें लक्ष्मी राजवाड़े- भटगांव से, राम विचार नेताम रामानुजगंज से और श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ से हैं। बस्तर के नारायणपुर से केदार कश्यप, बिलासपुर संभाग से लखन लाल देवांगन, ओ पी चौधरी, दुर्ग संभाग से दयालदास बघेल, रायपुर संभाग से बृजमोहन और टंकराम वर्मा का नाम शामिल है।


क्षेत्र- सरगुजा

मुख्यमंत्री- विष्णुदेव साय (ST-लोकसभा रायगढ़)

मंत्री- रामविचार नेताम (ST-लोकसभा सरगुजा)

मंत्री- श्याम विहारी जायसवाल (OBC-लोकसभा कोरबा)

मंत्री- लक्ष्मी राजवाड़े- (OBC-लोकसभा सरगुजा)


क्षेत्र- बिलासपुर

उपमुख्यमंत्री- अरुण साव (OBC-लोकसभा बिलासपुर)

मंत्री- ओपी चौधरी (OBC-लोकसभा रायगढ़)

मंत्री- लखनलाल देवांगन (OBC-लोकसभा कोरबा)

क्षेत्र- रायपुर

मंत्री- बृजमोहन अग्रवाल (Gen-लोकसभा रायपुर)

मंत्री- टंकराम वर्मा (OBC-लोकसभा रायपुर)


क्षेत्र बस्तर

मंत्री- केदार कश्यप- (ST-लोकसभा बस्तर)



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.