क्या साध्वियों को साइडलाइन कर रही है बीजेपी? साध्वी प्रज्ञा से उमा भारती ने मांगी माफ़ी, कही बड़ी बात
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

क्या साध्वियों को साइडलाइन कर रही है बीजेपी? साध्वी प्रज्ञा से उमा भारती ने मांगी माफ़ी, कही बड़ी बात

  






नईदिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दावा किया है कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की गुजारिश की है। उमा भारती ने कहा कि उन्होंने पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को बता दिया है कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगी।


भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 64 वर्षीय नेता उमा भारती ने प्रज्ञा ठाकुर के भोपाल से लोकसभा टिकट कटने पर भी बात कही है। उमा भारती ने साध्वियों को टिकट दिए जाने या किनारा करने को लेकर भी अपन बात रखी है। उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर से माफी भी मांगी है। आइए जानें उन्होंने क्या-क्या कहा है?

क्या भाजपा साध्वियों को किनारा कर रही है…क्योंकि प्रज्ञा सिंह ठाकुर टिकट नहीं मिला? इस सवाल का जवाब देते हुए उमा भारती ने कहा कि, ”मैं तो एकदम बीच में हूं और नाव चला रही हूं…जहां तक बात रही, प्रज्ञा दीदी की तो उन्होंने बहुत कुर्बानी दी है, उन्होंने बहुत यातनाएं झेली है। आज अगर हम सब जेल में नहीं हैं तो उसकी सबसे बड़ी वजह प्रज्ञा दीदी ही हैं। उन्होंने वहां बहुत परेशानियां झेली हैं।


उमा भारती ने कहा, ”प्रज्ञा दीदी, का टिकट कटा है, वो हम सभी को क्षमा करें। मैं उनको दीदी कहती हूं और मां बोलती हूं, चरण छूती हूं।” आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राम जन्मभूमि के अधिकांश फ्रंट लाइनर नेताओं को पार्टी टिकट देने से कतरा रही है? इस सवाल के जवाब में उमा भारती ने कहा कि, ”यह सच नहीं है। पीएम मोदी भी उसी आंदोलन से हैं। पार्टी टिकट इन मुद्दों को देखकर ना देती है और ना काटती है।”


उमाा भारती ने दावा किया कि इस बार भाजपा 400 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी…क्योंकि इस चुनाव में पीएम मोदी इतवा बड़ा नाम है कि उनके सामने कोई भी नहीं टिक पाएगा। उमा भारती ने साफ कर दिया है कि वो आने वाले दो सालों तक लोकसभा ही नहीं बल्कि राज्यसभा के भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगी। उमा भारती ने कहा, ”अतीत में भी मैंने पार्टी नहीं छोड़ी थी। असल में, मुझे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था और मैंने भारतीय जन शक्ति पार्टी का गठन किया था।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9