copyright

पूर्व एल्डरमैन और भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने CG Budget 2024 पर दी प्रतिक्रिया, बोले - छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई दिशा

 



       छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के वित्त मंत्री आगामी वित्तीय वर्ष हेतु 147000 करोड़ का बजट छत्तीसगढ़ राज्य के विकास को नई दिशा देने वाला बजट है।हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला छत्तीसगढ़ राज्य का बजट है।


मोदी जी के नारे अनुसार ,हमने बनाया है हम ही सवारेंगे, सबका साथ ,सबका विकास और सब पर विश्वास की परिकल्पना छत्तीसगढ़ राज्य के बजट में किसान, गांव गरीब मध्य वर्गी, युवा शिक्षा रोजगार, महिला उन्नति प्रधानता छत्तीसगढ़ राज्य के बजट में विशेष प्रावधान।

 वित्त मंत्री ने प्रत्येक क्षेत्र का ध्यान रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में किसी भी प्रकार का कोई नया कर राशि न लगाना और ना ही पुराने करो कि दर में कोई वृद्धि हर वर्ग के लिए विशेष राहत ।

छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन की घोषणा।

महिलाओं को पोषित सशक्त आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महतारी वंदन योजना में राशि का प्रावधान।

अन्नदाता किसान कृषक उन्नत योजना के तहत 10000 करोड़ राशि का प्रावधान।

विशेष ग्रामीण क्षेत्र में नल जल आपूर्ति हेतु जल जीवन मिशन में 4500 करोड रुपए का प्रावधान।

युवा स्वरोजगार को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना लागू करने की घोषणा में राशि का प्रावधान।

यूपीएससी के लिए तैयारी कर रहे दिल्ली द्वारिका यूथ हॉस्टल में 65 बच्चों की प्रावधान को बढ़ाकर 200 बच्चे तैयारी अध्ययन करें इस हेतु घोषणा राशि का प्रावधान।

स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार हेतु 560 करोड रुपए की राशि का प्रावधान।

नवीन पांच जिलों की स्थापना हेतु घोषणा राशि का प्रावधान।

नक्सली क्षेत्र विशेष पैकेज में राशि का प्रावधान छत्तीसगढ़ पुलिस बल के 1100 पदों में वृद्धि की घोषणा।

रायपुर बिलासपुर स्मार्ट सिटी विकास हेतु 402 करोड़ की राशि का प्रावधान।

सिम्स चिकित्सा संस्थान सुविधा स्वास्थ्य हेतु 500 करोड़ की राशि का प्रावधान।

 मैकाहारा चिकित्सा संस्थान हेतु 707 करोड़ की राशि का प्रावधान।

यूनिटी मॉल हेतु 200 करोड़ की राशि का प्रावधान।

बिजली बिल हाफ योजना के तहत 1200 करोड़ की राशि का प्रावधान।

एकल बत्ती स्लम ग्रामीण क्षेत्र हेतु 540 करोड़ राशि का प्रावधान।

छत्तीसगढ़ राज्य के पांच शक्तिपीठ विकास उन्नयन की योजना हेतु 5 करोड़ राशि का प्रावधान।

प्रभु श्री राम लला दर्शन हेतु 35 करोड़ राशि का प्रावधान।

सिंचाई के लिए रकबे विस्तार हेतु 3000 करोड़ राशि का प्रावधान।

14 विकासखंड में नवीन नर्सरी की स्थापना।

कुनकुरी रामचंद्रपुर खडगांव सिलफिली में कृषि एवं उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना घोषणा।

दुर्गा एवं सरगुजा जिले में कृषि यांत्रिक कार्यालय की स्थापना घोषणा।

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार हेतु 2887 करोड़ की राशि का प्रावधान।

 सड़क निर्माण हेतु 841 करोड़ की राशि का प्रावधान।

स्वक्षता परियोजना कचरा प्रबंधन के लिए 400 करोड कि राशि का प्रावधान।

5 वर्षों तक निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने की घोषणा।

फोर्टीफाइड चावल के लिए 209 करोड़ की राशि का प्रावधान।

शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने 5000 करोड़ की राशि का प्रावधान।

छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन के लिए 20 करोड़ की राशि का प्रावधान।

ग्राम पंचायत स्तरीय महिला सदन बनाने हेतु 50 करोड़ राशि का प्रावधान।

छत्तीसगढ़ युवारत्न सम्मान के लिए एक करोड़ 50 लाख राशि का प्रावधान।

कला साहित्य के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहन हेतु एक करोड़ 50 लाख की राशि का प्रावधान।

ई कोर्ट के नए 596 पदों का सृजन की घोषणा।

नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 22 स्थान में नवीन लाइब्रेरी बनाना इस हेतु राशि की घोषणा।

मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना प्रारंभ कर क्रियान्वयन हेतु 5 करोड रुपए की राशि का प्रावधान।

अस्पतालों में लैब टेक्नीशियन हेतु 373 नए पदों पर भर्ती की घोषणा।

   it की क्षेत्र में पीएम वाणी प्रोजेक्ट एकीकृत ई प्रोक्योरमेंट अटल कैश बोर्ड विभागीय आबकारी जल संसाधन अन्य विभाग ई पंजीयन स्टांप पंजीयन पारदर्शिता इन सब क्षेत्र में आईटी योजना के तहत क्रियान्वयन हेतु प्रावधान।

कोरबा जांजगीर रायगढ़ उरला सिलतरा जैसे औद्योगिक क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए उद्योग नीति के तहत क्षेत्र के उद्योग विकास हेतु बजट राशि प्रावधान।

मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के अंतर्गत 700 करोड़ की राशि का प्रावधान।

    भारतीय जनता पार्टी की सरकार का बजट सुशासन के मॉडल को दर्शाता है छत्तीसगढ़ राज्य का बजट हर वर्ग को प्रभावित कर गांव गरीब किसान युवा महिला बेरोजगारों को रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य उद्योग सड़क निर्माण से लेकर शुद्ध पेयजल कृषि क्षेत्र की उन्नति 

के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। 

राम राज्य की अवधारणा को दर्शाते हुए सर्वहारा बजट आगामी विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करेगा।

             

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.