नवा रायपुर. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री **श्याम बिहारी जायसवाल** ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित **छत्तीसगढ़ संवाद** के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख गतिविधियों, उपलब्धियों और सरकार की विभिन्न जनहितकारी पहलों की जानकारी साझा की।
मंत्री जायसवाल ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने और आम नागरिकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विभाग की उपलब्धियों के साथ भविष्य की कार्ययोजना और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की भी जानकारी दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


.webp)
